चित्रकूट में एक कहावत है - "कामदगिरि भए राम प्रसादा, अवलोकत अपहरत विषादा।" आज उसी कामदगिरि के दर्शन से दुख बढ़ जाता है। 17 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मण पहाड़ी से ब्रह्मकुंड तक की हमारी ज्ञान यात्रा में यह सच्चाई सामने आई कि पयस्विनी जैसी सदानीरा नदियों को विलायती बबूल ने सुखाया है 1985 की भूल 1985 में लक्ष्मण पहाड़ी के नीचे बड़े पैमाने पर जूली फ्लोरा यानी विलायती बबूल (Prosopis juliflora) के बीज बिखेरे गए। सोच थी - जल्दी हरियाली आएगी, बंदर नहीं खाएंगे। इसने पानी कैसे खत्म किया? 1. भूजल...
विश्व नदी दिवस के वैश्विक आह्वान "वन नहीं, तो नदियाँ नहीं; नदियाँ नहीं, तो जल नहीं; जल नहीं, तो जीवन नहीं" के तहत आज सर्वोदय सेवा आश्रम में दिनांक: 27 सितम्बर 2026 को एक उच्च स्तरीय जल चिंतन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता: सुरेश प्रसाद त्रिपाठी | संचालन: श्री अभिमन्यु सिंह ने किया . अभिमन्यु भाई ने कहा, "हमारा अटूट विश्वास है कि हमारे बच्चों का बचपन और यौवन तभी स्वास्थ्य आनंदित होगा जब चित्रकूट की जल, वायु और मिट्टी स्वस्थ होगी। आने वाली पीढ़ी के सपने तभी साकार होंगे, जब वृक्ष मंदिरों से रचे-बसे तपोवन होंगे, अविरल नदियाँ होंगी और पानी से लबालब मुस्कुराते तालाब हों।" चित्रकूट को आज अपनी प्राकृतिक और ऐतिहासिक जल धरोहरों को बचाने और उनके पुनर्जीवन के लिए बड़ा अवसर इसलिए - है कि हाल ही में २९ अगस्त २०२६ के दौरान चित्रकूट में आई ऐतिहासिक और भयंकर बाढ़ ने जो घरों और दुकानों में घुसकर सब कुछ तहस-नहस कर दिया, उसका सबसे बड़ा और वास्तविक कारण नदी के प्राकृतिक बहाव क्...